Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 2 जून से 9 जून तक 175 परीक्षा केंद्रो पर होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

2 जून से 9 जून तक 175 परीक्षा केंद्रो पर होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026 के संबंध जानकारी जारी की गई है। सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में स्थित 175 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 02 से 09 जून के मध्य कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी। सचिव ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रातः 08 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04 बजे से 06:30 बजे तक की पाली निर्धारित की गई है। परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर मॉक टेस्ट को कई बार अभ्यास के रूप में दे सकते हैं। प्रवेश पत्र शीघ्र ही परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा हेतु कुल लगभग 4.25 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …