Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: टीकाकरण में सुधार लाने में सभी का सहयोग जरूरी: सीएमओ

गाजीपुर: टीकाकरण में सुधार लाने में सभी का सहयोग जरूरी: सीएमओ

गाजीपुर! नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत डेटा की पारदर्शिता,गुणवत्ता, सुदृढ़ीकरण के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एसीएमओ डॉ मनोज  कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहयोगी संस्था जे0एस0आई0 के सहयोग से एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में चिकित्साधिकारियों,सहायक शोध अधिकारियों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से सम्बन्धित डेटा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि डेटा की गुणवत्ता सटीक रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और डेटा ऑपरेटरों को जिला स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण दिए जाते है। जिसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी सुधार शत प्रतिशत कवरेज प्राप्त करना और डिजिटल पोर्टल्स में निपुणता लाना है। नियमित टीकाकरण में सुधार लाने में सभी का सहयोग जरूरी है । नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए सबसे से सशक्त माध्यम है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी सभी डेटा का संकलन कर बेहतर कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। जे0एस0आई0 से प्रदेश स्तर के प्रशिक्षक दिलीप गोविंद राव, सूर्यकांत त्रिवेदी(डी0सी0)ने टीकाकरण के आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा किया और डेटा फीडिंग का सही तरीका बताया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से बच्चों और माता को बीमारियों से बचाया जा सकता है ।ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और सहायक  शोध अधिकारी और ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी आपसी सहयोग के माध्यम से देता कि सही एनालिसिस कर टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाएं ।कार्यक्रम में जिला  प्रतिरक्षण अधिकारी डा.संजय कुमार, अपर शोध अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव,दीपक सिंह,सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि डॉ रवि गुप्ता (WHO)सौरभ सिंह( ADRA India) सुदर्शन शुक्ला(UNDP) से उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …