Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आयकर विभाग के तत्‍वावधान में नये आयकर अधिनियम 2025 के लिए शुरू हुआ जागरुकता अभियान

आयकर विभाग के तत्‍वावधान में नये आयकर अधिनियम 2025 के लिए शुरू हुआ जागरुकता अभियान

गाजीपुर। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आज मजहर अकरम, आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ के दिशा निर्देशों पर डॉ. प्रीती सिंह, अपर आयुक्त आयुक्त (छूट), लखनऊ के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी (छूट), वाराणसी, समीर कुमार श्रीवास्तव के द्वारा गैर लाभकारी संगठन (NPO) से सम्बन्धित नये आयकर प्रावधानों आयकर अधिनियम 2025 की जानकारी के संबंध में एक आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान “प्रारम्भ 2026” कार्यक्रम का आयोजन टेरी, पी० जी० कॉलेज गाज़ीपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान  के निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि समीर कुमार श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी, गाजीपुर एवं विशिष्ट अतिथि डा० विनोद कुमार सिंह, निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र को बुके प्रदान कर स्वागत के साथ हुआ | समीर कुमार श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी (छूट), वाराणसी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से गैर लाभकारी संगठन (NPO) के छूट के लिए नये आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार विभिन्न बदलावों, सरलीकरण एवं फार्म दाखिल करने की समय सीमा एवं छूट से संबंधित प्रक्रिया, अनुपालन एवं जागरूकता के पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम मे AI Chart Box कर साथी के बारे मे भी बताया गया और विस्त्रित जानकारी दी गई।सभा में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिहं, धनंजय, बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ एवं अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार एवं आभार व्यक्त किया।सभा में आयकर निरीक्षक, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह यादव एवं शशिधर पाण्डेय, प्रिंस, सन्नी कुमार, डा० अमित प्रताप के अलावा बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …