Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: फास्ट फूड और स्पाइसी खाने से परहेज करें बच्चे-  डॉ. शुभम राय

गाजीपुर: फास्ट फूड और स्पाइसी खाने से परहेज करें बच्चे-  डॉ. शुभम राय

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी, गाजीपुर में शैक्षणिक सत्र के अंत मे ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया है. दिनांक 11 मई से 20 मई तक के लिए आयोजित इस विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर के सातवें दिन आज रविवार, दिनाँक-17 मई को  सुप्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम राय ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को  प्रतिदिन की दिनचर्या में स्वच्छता, भोजन में पोषक तत्वों का महत्व और सोने जागने का उचित समय आदि के बारे में समझाया. गर्मी के मौसम में उन्होंने हाइड्रेसन के महत्व को बताते हुए फास्ट फूड और स्पाइसी खाने से परहेज करने को कहा. उन्होंने बच्चों के उत्सुकता पूर्ण प्रश्नों के उचित समाधान भी बताये, जिसमें मुख्य रूप से बालों का समय से पहले सफेद होना, झड़ना, त्वचा पर मुहांसे, सफेद दाग, झाइयां, सनबर्न की समस्या आदि समस्या से संबंधित सवाल थे. गर्मी से बचने के लिए डॉ. राय ने बाहर निकलने पर पूरे कपड़े पहनने तथा छाते का इस्तेमाल करने को कहा. साथ ही उन्होंने हर छः माह पर बच्चों को डि-वारमिंग टैबलेट दिए जाने को भी कहा. उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का ध्यान रखने, सौंदर्य-प्रसाधन के साधन जैसे साबुन, शैम्पू आदि से दूर रहने और नारियल के तेल का प्रयोग करने की राय दी. उन्होंने शाम का खाना कम और जल्दी करने तथा अच्छी नींद लेने की आवश्यकता भी बतायी. सभी बच्चों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उनके जवाब से संतुष्ट हुए. एकेडमी के निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. अजय राय ने शिविर में भाग ले रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य उनके माता-पिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए अनुशासित दिनचर्या तथा संतुलित खानपान आवश्यक है. विद्यालय की  प्रधानाचार्या विभा राय ने मुख्य आमंत्रित अतिथि डॉ. शुभम राय के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि न्यू  होराइजन एकेडमी ने छात्रों के शैक्षिक उत्कर्ष के साथ ही उनके स्वास्थ्य की देख रेख को भी अपनी प्राथमिकता में रखा है. इस अवसर पर सुनीता मिश्रा, सारिका राय, कनक राय, रंजना राय, अर्चना तिवारी, सना फातमा, कंचन श्रीवास्तव , रेनू राय, नीरज उपाध्याय, जकाउद्दीन खान, अनामिका श्रीवास्तव आदि शिक्षक उपस्थित थे.

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …