Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम पहुंचे पहाड़पुर, जूट वाल हैंगिंग कारिगरो एवं समूह की महिलाओ से मिले, सुनी समस्‍याएं

गाजीपुर: डीएम पहुंचे पहाड़पुर, जूट वाल हैंगिंग कारिगरो एवं समूह की महिलाओ से मिले, सुनी समस्‍याएं

गाजीपुर! देवकली ब्लाक के पहाङपुर कलां,ईशनपुर,भितरी,रसूलपुर कोलवर,सम्मनपुर,पचारे,सॊरी आदि गांवो मे जूट बाल हॆगिंग कुटीर उद्योग के रूप मे फल फूल रहा था। तीन दशक पूर्व हजारों महिलाओं के लिए आय का स्रोत बन गया था।यहां से तॆयार माल दिल्ली के सहारे विदेश भेजा जाता था।विचॊलियों द्वारा मजदूरी कम दिये जाने से कारीगर मुख मोङने लगे।जिससे जूट बाल हॆगिंग दम तोङने लगा। जूट बाल हॆगिग को बढावा देने के लिए रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पहाङपुर कलां ग्राम पहुंचे जहां उपस्थित कारीगरों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया।पूर्व ग्राम प्रधान मुनाजिर आलम ने 2010 मे बने बाल हॆगिग प्रशिक्षण भवन को आज तक चालू न किये जाने तथा चकरोड के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया तथा,राजेश पाण्डेय ने कब्रिस्तान तथा डीह बाबा के चहरदिवारी निर्माण के साथ सफाईकर्मी की संख्या बढाने ,ब्रजभूषण पाण्डेय ने रामलीला मॆदान के अतिक्रमण ,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय सहित अन्य समस्याओं जिक्र किया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ग्राम मे सफाईकर्मी की संख्या बढाकर चार करने,चकरोड,रामलीला मॆदान से अतिक्रमण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय संबधित विभाग को देने के साथ ही साथ पुनः पहाङपुर कलां आने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर एडीएम राजबीर कुमार,डीसी आर एल एम आनन्द कुमार गुप्ता,खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली,ग्राम प्रधान सरफूदीन कुरेशी,सचिव दुर्गेश यादव,मनोज चॊबे,प्रवीण त्रिपाठी,अनवर खांन सहित काफी संख्या मॆ ग्रामीण नागरिक मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …