Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जी बी इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर और शंकर नेत्रालय के तत्‍वावधान में 18 मई को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण

जी बी इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर और शंकर नेत्रालय के तत्‍वावधान में 18 मई को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण

गाजीपुर। दिनांक 18 मई दिन सोमवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित आर जे शंकर नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जी बी इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से सैदपुर के बरनवाल एग्रो में किया जा रहा है। शिविर में किसी भी प्रकार के नेत्र संबंधित बीमारी की समुचित जांच शंकर नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन दवाई तथा बस द्वारा शिविर से अस्पताल तक ले जाने व पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर के संयोजक तथा जी बी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि शंकर नेत्रालय पिछले कई वर्षों से भारत ही नहीं विश्व की बहुप्रतिष्ठित संस्था है जो सन १९७८ से नेत्र संबंधित विकारों जैसे मोतियाबिंद,ग्लूकोमा तथा रेटीना संबंधित बीमारियों का सफल और सुविधाजनक इलाज उपलब्ध कराता है।अकेले चेन्नई के अस्पताल में प्रतिदिन १२०० मरीजों का इलाज तथा १०० से अधिक सर्जरी की जाती है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए OPD तथा ऑपरेशन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में नेत्र संबंधित किसी भी विकार की जांच निःशुल्क होगी तथा जरूरतमंद मरीज को शिविर से ही अस्पताल तक जाने आने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। निःशुल्क शिविर का आयोजन प्रातः १० बजे से २ बजे तक बरनवाल एग्रो,द्वारिका पैलेस मेरिज हॉल के सामने,मेन रोड,सैदपुर पर होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …