गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर पूर्व प्रेसित पत्र का संज्ञान लेकर PWD ने पुलिया का निर्माण शुरू कराया। बीते दिनों चोचकपुर-गोसन्देपुर-मैनपुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बाढ़ ग्रसित सोलनपुर, गद्दोगाड़ा में टूटी पुलिया और बहाव के कारण किनारे की सड़क जमीदोज होने और दुर्घटना संबंधित शिकायतों से जनता ने अवगत कराया था जिसपर एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया था और PWD के मुख्य अभियंता को पत्र भी लिखा गया था। जनहित की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव ने धनराशि अवमुक्त कर दी जिसपर सम्बंधित बेंडर द्वारा काम शुरू कर दिया गया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..