गाजीपुर! प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उ०प्र० सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत 328.00 प्रतिमाह के अनुसार रू0 3936/-वार्षिक अनुदान उ०प्र० सरकार द्वारा दिया जा रहा है। यह योजना 02 किलोवाट भार तक के विद्युत कनेक्शन पर लागू है। वर्तमान में अनुदान की धनराशि रू0 1968.00 की दर से दो छमाही किश्तों में डी०बी०टी० के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में अंतिरित की जाती है। सभी हथकरघा बुनकर विभागीय वेबपोर्टल URL://https:handloom.upsdc.gov.in पर तत्काल आनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन आनलाईन करने हेतु आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, विद्युत कनेक्शन पासबुक एवं बुनकर प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..