गाजीपुर। थाना सैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 136/2025 धारा 191(1),115(2),352,140(2),308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित/ईनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 191(1),115(2),352,140(2),308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित/इनामिया अभियुक्त कन्हैया लाल यादव उर्फ कान्हा को ग्राम महमूदपुर हथिनी, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..