Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मेगा कैंप को लेकर बिजली विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचने की अपील

मेगा कैंप को लेकर बिजली विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचने की अपील

गाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं मेगा कैंप के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से उपभोक्ताओं को 15 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाले विशेष मेगा कैंप की जानकारी दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद के विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट सहित चारों खंडों में यह विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन, लोड वृद्धि समेत विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर अभी तक प्रीपेड मोड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित नहीं हुए हैं, उनका परिवर्तन कार्य कैंप में कराया जाएगा। साथ ही प्रीपेड मोड में अधिक बिल बनने की शिकायतों का भी जांच कर समाधान किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। रैली के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। विभाग का कहना है कि कैंप में सब डिवीजन करीमुद्दीनपुर, मोहम्मदाबाद, नगर सहित संबंधित सभी कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल सके। विद्युत विभाग की इस पहल को उपभोक्ताओं की सुविधा एवं विभागीय सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …