Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बकरी पालन के लिए सरकार देगी अनुदान, आवेदन शुरु

बकरी पालन के लिए सरकार देगी अनुदान, आवेदन शुरु

गाजीपुर। डा0 अरविन्द कुमार शाही मुख्य पशुचिक्तिसाधिकारी गाजीपुर ने बताया कि बकरी पालन के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन एवं पशुपालको की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन की योजना (रा०यो०) (राज्यांश-90रू, लाभार्थी अंश-10रू) अनुदान संख्या-15 के अन्तर्गत 05 बकरी/01 बकरी की 10 यूनिट स्थापित की जानी है जिसकी प्रति इकाई लागत धनराशि में राज्यांश (90 प्रतिशत) रूपया 54000.00 तथा लामार्थी अंश (10 प्रतिशत) रूपया 6000.00 है। प्रति इकाई कुल लागत रूपया 60000.00 है। आवेदन हेतु पात्रता हेतु  लाभार्थी के चयन के समय यह सुनिश्चित किया जायेगा कि लामार्थी 18 वर्ष से अधिक आयु के जनपद के निवासी समस्त वर्ग के जनसामान्य लाभार्थियों को चयन किया जोयगा जिसमें भूमिहीन महिला/पुरुष, विधवा निराश्रित महिला, बेरोजगार परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयन प्रक्रिया में उपलब्धता अनुसार 03 प्रतिशत दिव्यांगजन को सम्मिलित किया जायेगा। भेड़ व बकरी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, इटावा एवं केन्द्रीय वकरी अनुसंधान संस्थान फराह, मखदुम, मथुरा या दुवासु मथुरा से बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदको को वरियता के अनुसार चयनित किया जायेगा। उपलब्धतानुसार विधवा निराश्रित महिला को प्राथमिकता दी जायेगी। लाभार्थी चयन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभार्थी का चयन कर प्रतीक्षा सूची बनायी जायेगी। इच्छुक बकरी पालको द्वारा नजदीकी पशु चिकित्सालय एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय गाजीपुर में सम्पर्क कर दिनांक 14.06.2026 आवेदन कर सकते है, किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …