Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता- कौशलेंद्र सिंह पटेल  

राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता- कौशलेंद्र सिंह पटेल  

गाजीपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय  भारतीय जनता पार्टी,जिला वर्ग प्रशिक्षण 2026 की कार्ययोजना बैठक आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वर्ग प्रभारी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्ग प्रशिक्षण भाजपा की सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में विचारधारा की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला में पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लेना है। जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साह, सुचिता, स्वच्छता और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लें और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। इससे प्रशिक्षित कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न टोलियों एवं व्यवस्था प्रमुखों का निर्धारण करते हुए जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक का शुभारंभ पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् के साथ किया गया तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान पार्टी के दिवंगत नेताओं—गन्नापुर निवासी ब्रजभूषण पांडेय, बरही निवासी श्यामलाल शर्मा, सभासद कुंवर बहादुर सिंह की पत्नी रेशमा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रेमसागर राजभर के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा वर्ग प्रशिक्षण संचालन समिति की अलग से हुई बैठक मे विस्तार से कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, सपना सिंह, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, डॉ. मुराहू राजभर, जितेंद्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, सुमित तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह ‘शनि’ चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …