Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अब 10 मई तक पॉलिटेक्निक कालेज में होगा प्रवेश- डा. सानंद सिंह

अब 10 मई तक पॉलिटेक्निक कालेज में होगा प्रवेश- डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की पॉलिटेक्निक के तहत सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एवं ऑटो इत्यादि कोर्सेस में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है । इस क्रम में उन्होंने प्रदेश और जनपद के समस्त विद्यार्थियों से जो अभी प्रवेश से वंचित रह गए हैं उनको सूचित करते हुए कहा की बी टी ई यू पी लखनऊ द्वारा एक बार पुनः उनको मौका दिया गया है । इस मौके का विद्यार्थियों को अविलंब लाभ उठाना चाहिए। आमतौर पर विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार करते हैं जो किसी तकनीकी कारण बस प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं ।उन्होंने उन विद्यार्थी गण जो अभी पॉलिटेक्निक के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक है और अभी भी वंचित रह गए हैं उनको अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए अपना प्रवेश सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गाजीपुर, कॉलेज कोड 4456 के कार्यालय में पहुंचकर  आवश्यकता अनुसार कागजात जमा करके अपना प्रवेश यथाशीघ्र सुरक्षित  करा लेना चाहिए। संपर्क दूरभाष 7704905303 पर बात करके भी प्रवेश सुरक्षित कराया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …