Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के चालकों और सपोर्ट स्टाफ को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के सुचारु संचालन में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. सत्यकेतु सांकृत तथा विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस का उद्देश्य यह है कि सभी मजदूर एकजुट हों और उनका शोषण न हो सके। पहले अनेक तरीकों से मजदूरों का शोषण होता था, परंतु आज स्वतंत्र भारत में श्रम कानून बने हुए हैं, जिससे किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि एक बड़े चिंतक और दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने यह विचार दिया था कि यदि दुनिया के मजदूर एकजुट हो जाएँ, तो वे समाज और व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म भी पूर्णिमा के दिन हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी पूर्णिमा के दिन ही हुई थी। यह दिन बौद्ध और सनातन दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बुद्ध का विचार था कि संसार में दुःख है और उसे दूर करने की आवश्यकता है। सुख क्षणिक होता है, जबकि जीवन में दुःख अधिक है। हम इस दुःख को मिलकर दूर कर सकते हैं—चाहे शारीरिक श्रम से या मानसिक श्रम से। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर सत्यकेतु जी ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा एक ही दिन मनाए जा रहे हैं। दोनों में समानता यह है कि दोनों ही कर्म के महत्व को प्रमुखता देते हैं। इसी कर्म को प्रधानता देने वाले कर्मयोगी सत्यदेव सिंह जी की भूमि में हम उपस्थित हैं, जिन्होंने ऐसा वातावरण निर्मित किया है, जिसकी पृष्ठभूमि में वे स्वयं खड़े हैं, और उनके मार्ग पर चलते हुए उनके पुत्र एवं पुत्रवधू एक ऐसा जीवंत माहौल बना रहे हैं, जिसमें शिक्षा निरंतर आगे बढ़ती जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह जी ने कहा कि ईश्वर की प्रेरणा से, भले ही मैंने कभी गाँव में जीवन बिताने की कल्पना नहीं की थी, फिर भी आज गाँव में रहकर कुशलतापूर्वक कार्य करने का प्रयास कर रही हूँ और सफल भी हो रही हूँ। उन्होंने बुद्ध के वचन उद्धृत करते हुए कहा, “जब तक पृथ्वी पर एक भी जीव दुःखी है, मैं स्वर्ग की देहरी पार नहीं करूँगा।” अतः हमें दूसरों के दुःख को समझने का प्रयास करना चाहिए यही करुणा है। विद्यालय के प्राचार्य ए. एन. उपाध्याय ने श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा उपस्थित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी यथा विश्वजीत स्वाइन , विद्या सिंह, रितू सिंह, आकांक्षा पाण्डेय, श्रेयांशु शर्मा, आकाश गुप्ता, अंजली गुप्ता, प्रतिभा, शिफा तनवीर,सुप्रिया सिंह, लक्ष्मी यादव, सुमैया जमाल, प्रशांत चौबे, श्रीकांत यादव,  अराधना, प्रवीण तिवारी, अमृतेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …