गाजीपुर। लोक सेवा आयोग (UPPCS 2024) द्वारा घोषित परीक्षाफल में देवकली ब्लाक के पण्डापुर तरांव निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा ARTO पद पर चयनित होने पर गृह क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर औडि़हार , पियरी, तरांव, पण्डापुर में भव्य स्वागत किया गया। धर्मेन्द्र के साथ ही साथ पिता रामनिवास कुशवाहा, माता सविता कुशवाहा का भी माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा व सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर बसपा के जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, यूपी कालेज के छात्र नेता दुर्गा सिंह, सम्यक युवा मंच के केन्द्रिय संयोजक अखिलेश मौर्य, लालजी, रामराज, डा० संतोष, लालजी, रमापति, पंचदेव, चन्द्रमा, शिवमूरत, राजन, डां शिवकुमार, मौर्य, रामनरायन, कमला, राजेश, विक्रमा, रामजन्म, राजेन्द्र, अमरनाथ, रुपचन्द्र, रामविलास, अशोक कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, दिलीप गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे। संचालन विनोद कुशवाहा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..