Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनगणना प्रशिक्षण में गोंड-खरवार जाति अंकित न करने पर डीएम को सौंपा गया पत्रक

जनगणना प्रशिक्षण में गोंड-खरवार जाति अंकित न करने पर डीएम को सौंपा गया पत्रक

गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के नेता विनोद कुमार खरवार के नेतृत्व में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान सेवराई तहसीलदार सुनील सिंह द्वारा दिए गए कथित मौखिक निर्देश के विरोध में जिला अधिकारी गाजीपुर को पत्रक सौंपा गया। आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को कॉलम संख्या 13 में गोंड एवं खरवार जाति अंकित न करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में विनोद कुमार खरवार ने बताया कि सेवराई तहसील में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार सुनील सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रशिक्षण कर्मियों को गोंड और खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज न करने के लिए कहते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की मंशा के विपरीत बताते हुए कहा कि यह निर्देश संविधान और शासनादेश के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा राजपत्रित नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर मामला है।विनोद कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी और संविधान सम्मत तरीके से पूरी हो सके।पत्रक सौंपने वालों में विनोद कुमार खरवार, अनूप खरवार, त्रिवेणी खरवार, त्रिलोकी खरवार, गोपाल खरवार, अमरेंद्र खरवार, सुबास राम और सिपाही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …