Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर-कटरिया कांड को लेकर सियासत गरमाई, 29 अप्रैल को पीडि़त परिवार से मिलने आयेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

गाजीपुर-कटरिया कांड को लेकर सियासत गरमाई, 29 अप्रैल को पीडि़त परिवार से मिलने आयेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

गाजीपुर। कटरिया कांड को लेकर जिले की सियासत गरमा गयी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि 29 अप्रैल को वह कटरिया गांव जायेंगे, पीडि़त परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्‍यक्‍त करेंगे। ज्ञात्‍वय है कि कटरिया गांव में पीडि़त परिवार से मिलने गये सपा के नेताओ, कार्यकर्ताओ और गांव वालो की बीच बवाल और पथराव हो गया जिसमें पुलिस और कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस घटना में विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू सहित 46 लोगो को नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दस लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सपा सुप्रीमो ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ में प्रेस वार्ता किया और 29 अप्रैल बुद्धवार दोपहर 1 बजे कटरिया गांव में जाकर पीडि़त सियाराम विश्‍वकर्मा से मुलाकात करने का ऐलान किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …