गाजीपुर।उ प्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के कल वृहस्पतिवार को घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम मे सिखड़ी निवासी कु. ज्योति शर्मा ने पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी गाजीपुर में हाईस्कूल के सभी छात्र छात्राओं मे प्रथम स्थान तथा जिले मे छठवां स्थान हासिल कर माता पिता, परिवार, समाज व जिले का नाम रौशन किया है। ज्योति के पिता संजय शर्मा फर्नीचर मिस्त्री है, जो सिखड़ी बाजार मे ही लकड़ी एवं एल्यूमीनियम के फर्नीचर का निर्माण व मरम्मत करते है तथा मां वीना शर्मा एक जिम्मेदार गृहणी हैं।ज्योति शर्मा के एक भाई भी है जो इनसे बडे है और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मऊ मे कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र हैं।ज्योति शर्मा आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा रखती है।इस अप्रतिम उपलब्धि पर क्षेत्र व गांव में हर्ष व्याप्त है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..