Breaking News
Home / अपराध / अनियंत्रित पीकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

अनियंत्रित पीकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शेखपुर गांव के पास हाईवे कट पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार ईशु नट (निवासी करीमाबाद सोनहरिया) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि ईशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया। यह जाम करीब साढ़े तीन घंटे, यानी सुबह 5:30 बजे से 9:00 बजे तक जारी रहा। इस दौरान वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के साथ बलिया-गाजीपुर मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम के कारण एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव उठाने नहीं दिया। लोगों ने मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की। बाद में एसडीएम और अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर परिजनों को जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …