Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अखिल भारतीय क्षत्रि‍य महासभा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में अजय सिंह बिसेन हुए सम्‍मानित

अखिल भारतीय क्षत्रि‍य महासभा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में अजय सिंह बिसेन हुए सम्‍मानित

गाजीपुर। चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रि‍य महासभा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में महासभा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष अजय सिंह बिसेन को सम्‍मानित किया गया। अजय सिंह बिसेन ने कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्‍चों को पढ़ाई में कोई बाधा न हो इसलिए समर्थ लोगों को आगे आना पड़ेगा। जातिगत आरक्षण को समाप्‍त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देना चाहिए। कार्यक्रम में ऋषि राज सिंह को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी का अध्‍यक्ष बनाया गया। मरदानपुर गाजीपुर निवासी संजय सिंह को सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर शिवेंद्र पाल कुटलैहड़, इंदू तोमर, विजय सिंह सोनगरा, गजेंद्र सिंह राणा, यशपाल राणा, कमलेश धलारिया, आदि लोग उपस्थित थे। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा. राजा मानवेंद्र सिंह ने मुख्‍य एजेंडे पर गंभीरता से विचार करने के लिए आग्रह किया। आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …