Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम गांधीनगर: नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने दिखाया हुनर

डालिम्स सनबीम गांधीनगर: नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने दिखाया हुनर

गाजीपुर। DALIMSS Sunbeam School, गांधीनगर में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए “नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने फ्रूट चाट, स्प्राउट्स ग्रीन सलाद, सैंडविच सहित कई आकर्षक और हेल्दी डिशेज बनाकर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने न केवल व्यंजनों की प्रस्तुति में नयापन दिखाया, बल्कि स्वच्छता और संतुलित आहार का भी विशेष ध्यान रखा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …