गाजीपुर। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश की गाजीपुर सेवाश्रम यूनिट के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह एवं गाजीपुर मेन यूनिट के सचिव डॉक्टर डीपी सिंह ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया की दिनांक 12 अप्रैल रविवार को होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ सैमुअल हैनीमैन का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें भाग लेने के लिए पूरे पूर्वांचल से दिग्गज होम्योपैथिक चिकित्सकों का जमावड़ा होने जा रहा है। अनेक वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा एवं सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले उत्कृष्ट सामाजिक सेवकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आनंद मिश्रा, प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर एवं डॉ स्वतंत्र सिंह, डॉक्टर जे एस राय, आजमगढ़ से डॉक्टर भक्त वत्सल, मऊ से डॉक्टर उमेश कुमार सिंह, वाराणसी से डॉक्टर एसपी सिंह, डॉ अच्छे लाल , जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर एवं डॉ एस एन गुप्ता समेत सैकड़ो चिकित्सक पूर्वांचल से समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर एलोपैथी होम्योपैथी आयुर्वेद एवं डेंटल सभी विधाओं का निशुल्क चिकित्सकीय कैंप भी आयोजित किया जाएगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..