Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / फाइनल मतदाता सूची में वोटर्स अपना नाम यहां देंखें…   

फाइनल मतदाता सूची में वोटर्स अपना नाम यहां देंखें…   

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद के समस्त जनपदवासियों को सूचित किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद गाजीपुर में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 373-जखनियां (अ०जा०). 374-सैदपुर (अ०जा०), 375-गाजीपुर, 376-जंगीपुर, 377-जहूराबाद, 378-मोहम्मदाबाद एवं 379-जमानियां की अंतिम रूप से तैयार की गयी निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया जायेगा। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालयों में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है। उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर की वेबसाइट https://ghazipur.nic.in   एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर भी किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …