गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर ने महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को जनकपुर से वाराणसी लेकर जा रही एक निजी बस नंदगंज थाना क्षेत्र के नए सराय गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट जाने पर, उस दुर्घटना में 35 लोग घायल होने और दो महिलाओं की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसमे समिति एवं मोहल्लेवासियों ने डॉ स्वतंत्र सिंह के उपस्थिति में दो मिनट मौन रहकर उनके आत्म के शांति के लिए प्रार्थना किया और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने का प्रार्थना किया गया। सभी घायलों का इलाज गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिसमे डॉ स्वतंत्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कालेज गाजीपुर का घायल तीर्थयात्रियों के इलाज में बेहतर सहयोग एवं सराहनीय तत्परता अन्य सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ करने पर समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन संरक्षक डीपी सिंह ने अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह के उपस्थिति में किया। उक्त मौके पर नारी शक्ति संभाग की अध्यक्षा सविता सिंह, समिति के सचिव चंद्र मोहन सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय,नीरज कुमार मानू, सदस्य -किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर, सुशील सिंह, संजय पाण्डे, धनंजय सिंह, राकेश कुमार, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, जयराम सिंह, कुंजबिहारी चौरसिया, मिथिलेश सिंह, अमृत चौरसिया, आदि उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..