Breaking News
Home / अपराध / सत्‍यदेव हत्‍याकांड में नौ आरोपियो पर कोर्ट में बना आरोप पत्र

सत्‍यदेव हत्‍याकांड में नौ आरोपियो पर कोर्ट में बना आरोप पत्र

गाजीपुर। अपर सत्र न्‍यायाधीश शक्ति सिंह कोर्ट प्रथम में गुरूवार को सत्‍यदेव हत्‍याकांड में मशाला सिंह, झुन्‍ना सिंह सहित नौ आरोपियो पर आरोप पत्र बना। इस संदर्भ में जिला सहायक शासकीय अधिवक्‍ता अखिलेश सिंह ने बताया कि 14 जुलाई 2014 को अभियुक्‍त गण द्वारा सत्‍यदेव यादव की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी थी। जिसकी रिपोर्ट उनकी पत्‍नी लक्ष्‍मी देवी ने थाने में दर्ज करायी थी। आज कोर्ट ने आरोपियो के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 25 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत आरोप पत्र बना। गवाही के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत हुयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …