गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद-गाजीपुर में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गैस एजेन्सी संचालकों/प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि समस्त उपभोक्ताओं को बुकिंग तिथियों के अनुसार घरेलू गैस की शत- प्रतिशत होम डिलीवरी की जाय। किसी भी दशा में गोदाम/शोरूम/बाजार किसी स्थल से घरेलू गैस सिलेण्डर का वितरण न किया जाय। हॉकर को स्पष्ट तौर पर बताया जाय कि उनके द्वारा वास्तविक कनेक्शन धारक को ही गैस दी जायेगी। दूसरे के कनेक्शन प्रयोग करने वानों को हतोत्साहित किया जाय। एजेन्सी/गोदाम पर समस्त सूचनाओं सहित वितरण की जाने वाली तिथि का स्पष्ट/ बोल्ड सूचना का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाय। गैस एजेन्सी संचालक एजेन्सी के फोन किसी भी दशा में बन्द नहीं रखेंगे और उपभोक्ताओं को सही सूचना देते रहेंगे। बुकिंग तिथि के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर ही घरेलू गैस की डीलीवरी की जाय। तत्काल या एक – दो दिन पूर्व की बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर की डिलीवरी हेतु संभावित तिथि से अवगत कराया जाय। अतः जनपद-गाजीपुर के आम-जनमानस से अपील है कि अपनी दैनिक आवश्यकताओं के अनुसार ही डीजल/ पेट्रोल /एलपीजी गैस की खरीद सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों /गैस एजेन्सियों से करें। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन सुचारू रूप से डीजल/ पेट्रोल/एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। किसी भी व्यक्ति/ संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से गैलन/पात्र/ड्रम में पेट्रोल/डीजल का संग्रहण न किया जाय। यदि जांच में पाया जाता है कि किसी व्यक्ति/ संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से गैलन/पात्र/ड्रम में पेट्रोल/डीजल/एलपीजी का संग्रहण किया गया है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनिम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचना-
1- दिनांक 07.04.2026 को उपलब्ध पेट्रोल की मात्रा के0एल0 में – 1093 के0एल0
2- दिनांक 07.04.2026 को उपलब्ध डीजल की मात्रा के0एल0 में – 1469 के0एल0
3- दिनांक 06.04.2026 को बिक्री किये गये पेट्रोल की मात्रा के0एल0 में – 226 के0एल0
4- दिनांक 06.04.2026 को बिक्री किये गये डीजल की मात्रा के0एल0 में – 432 के0एल0
5- दिनांक 07.04.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक – 23393
़6- दिनांक 06.04.2026 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 5738
7- दिनांक 06.04.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 9247
8- दिनांक 06.04.2025 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 7780
9- दिनांक 06.04.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 7816
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..