Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: आबकारी दुकानो की 9 अप्रैल को निकलेगी ई-लॉटरी

गाजीपुर: आबकारी दुकानो की 9 अप्रैल को निकलेगी ई-लॉटरी

गाजीपुर! जनपद की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के प्रथम चरण की ई-लाटरी के उपरान्त अवशेष दुकानों व नवसृजित दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी पोर्टलhttps://exciseelotteryup.upsdc.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है, जिसकी द्वितीय चरण की ई-लाटरी दिनांक 09.04.2026 को प्रातः 11.00 बजे से रायफल क्लब, गाजीपुर में होना नियत है। उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियमावलियों के अन्तर्गत जनपद की फुटकर बिक्री दुकानों के अनुापियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति गठित है। जिसमें कलेक्टर- अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक- सदस्य, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित आबकारी विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी- सदस्य, जिला आबकारी अधिकारी- सदस्य/सचिव है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …