गाजीपुर। श्री हरि चर्चा आश्रम मां भीमादेवी नवदुर्गा मानस मन्दिर (संघत) भीमापार परिसर विगत 15 वर्षों से अनवरत अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ चल रहा है, जिसका 15वां समापन समारोह 04 अप्रैल शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित है। जानकारी कार्यक्रम के आयोजक आचार्य राजकुमार पाण्डेय ब्यास ने दी है। श्री पाण्डेय ने बताया कार्यक्रम के तहत 04 अप्रैल को नगर भ्रमण, शोभायात्रा श्रीरामदरबार झांकी, आरती प्रसाद वितरण रात्रि 08 बजे तक चलेगा तत्पश्चात 05 अप्रैल रविवार को हवन पूजन समापन का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमे भारी संख्या में मौजूद होकर पुण्य के भागी बने।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..