Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / DALIMSS SUNBEAM SCHOOL का प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से सम्पन्न

DALIMSS SUNBEAM SCHOOL का प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से सम्पन्न

गाजीपुर! डॉ. अमृत लाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल एंड हॉस्टल, जखनिया में विद्यालय की प्रथम वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित “Anniversary Celebration” कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाषण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।इस खास मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान ने सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और अपने हाथों से बच्चों को केक खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस भावनात्मक पल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। विद्यालय प्रशासन ने एक वर्ष की सफल यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों, छात्रों और स्टाफ का धन्यवाद किया और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन खुशी और उत्साह के माहौल में हुआ, जहां बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आनंद लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …