Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मुहल्ले के मंगलकामना के लिए कराया माता का जगराता

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मुहल्ले के मंगलकामना के लिए कराया माता का जगराता

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक के स्थित पार्क में  माता का जागरण मुहल्ले के निवासियों के मंगलकामना हेतु आयोजित किया। जिसमे सदर विधायक जै किशुन साहू, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र नाथ राय, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं समीर सिंह समाजसेवी के साथ मुंहलीवासी शामिल हुवे। समिति के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह एवं सचिव चंद्र मोहन सिंह ने स्वागत किया और महिला अध्यक्ष सविता सिंह और महिला सचिव रीता सिंह ने महिलाओं का नेतृत्व कर स्वागत किया। सदर विधायक जै किशुन साहू जी ने एक भक्त के रूप में आयोजन आना कहा और मुहल्ले की आपसी एकता और शानदार आयोजन पर समिति एवं आयोजकों की तारीफ करते हुवे, पार्क के जनहित में सुंदरीकरण जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया जिसपर सभी लोगों ने हृदय से स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल जी ने आयोजन को आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे के भाईचारा का प्रेम का संगठन बताते हुवे समिति के प्रयासों का तारीफ किया और अपने तरफ से हरसंभव मुहाकेवासियों के हित में करने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय ने समिति का एक बेहतर आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत बताते हु नगरपालिका का बेहतर सहयोग मोहल्लेवासियों को देकर स्मार्ट मोहल्ला बनाने का समर्थन किया। समिति के कार्यों का तारीफ कर उनको शुभकामनाएं दिया। समीर सिंह समाजसेवी ने आपसी प्रेम का संगम बताते हुवे समिति के कार्यों की प्रशंसा किया और अपना हर संभव मदद समिति को करने का समर्थन दिया। आयोजन का संचालन संजय पाण्डे और नीतू सिंह ने किया। गणेश वंदना से आयोजन का शुरुवात वर्तिका पाण्डेय ने किया और माता के जागरण अजीत सिंह एवं सोनाली ने  मौहकेवासियों के बीच शानदार शमा बांध दिया। ऋचा सिंह एवं अमृत चौरसिया सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर माता के नाम का कपड़े की पट्टी सर पर बंधा। सविता सिंह महिला अध्यक्ष ने आयोजन में आए सभी अतिथियों और आगंतुकों का हृदय से आभार प्रगट किया।  आयोजन पूर्ण रूप से भक्तिमय रहा। आमता के जगराता में लाल बहादुर राय, मिथिलेश सिंह, सुशील सिंह, संतोष सिंह, अभिनव सिंह, संजय चौरसिया, अखिलेश सिंह, ऋतु सिंह, अमृता सिंह, अलंकृता चौरसिया, कांति चौरसिया, मधु श्रीवास्तव, शालनी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, भानु सिंह, शिवजी सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …