Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / न्यू होराइजन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न

न्यू होराइजन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी, गाजीपुर दिनांक- 28 मार्च,  2026 (शनिवार) को शैक्षिक सत्र के समापन के अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र -छात्राओं को उनके शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कार्य -कलापों के लिए पुरस्कार वितरित किए गये। एकेडेमी के रिपब्लिक हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात मनोवैज्ञानिक विश्लेषक डॉ. रीना सिंह राजपूत ने उच्च अंक प्राप्त छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा अपने संबोधन में उनके सुखद भविष्य की कामना की. छात्रों को अपने शुभाशीष संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन की जटिलताओं को सरल बनाने का सशक्त साधन है. उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक शिक्षा राष्ट्र के शैक्षिक और साँस्कृतिक उन्नयन का महत्पूर्ण सोपान है. एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमर नाथ राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.  प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय ने प्रबंध समिति के सदस्यों-पदाधिकारियों व शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को लक्ष्योन्मुख शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र- छात्राएं –  क्रमशः मो. ज़ैन सिद्दिकी, सौम्या गुप्ता, रोशनी वर्मा, अन्वी राय, भान्वी श्रीवास्तव,पद्मजा गुप्ता, मिस्बाह फातिमा,आयुषी पाल प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किए गए. एकेडमी के कक्षा 8 के छात्र आयुष कुमार दूबे को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी घोषित किया गया. कक्षा- 6 के बृजेश यादव को सत्र 2025-26 में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज़ कर अपने अनुशासन और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रो.अमरनाथ राय, प्रो. अजय राय, डॉ. यशवंत सिंह, किरन बाला राय, विभा राय , सुनीता मिश्रा, सारिका राय, कनक राय, अनामिका श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, अर्चना तिवारी, कंचन श्रीवास्तव, श्रीराम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संयोजन एवं संपादन रिया राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …