Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्रीरामनवमी के पर्व में नगर में निकाली गई शोभा यात्रा

श्रीरामनवमी के पर्व में नगर में निकाली गई शोभा यात्रा

गाजीपुर। श्रीरामनवमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में शुक्रवार को गाजीपुर नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकला गया। इस शोभायात्रा में अलग-अलग जत्थो में श्रीराम की झांकी निकली गयी। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई,  रथ पर सवार  श्रीराम दरबार एवं धावा फिल्म की झांकी जैसे विशेष आयोजन देखे गये। यह शोभायात्रा हिंदी बाजार नगर के नखास होते हुए चीतनाथघाट होते टाउन हॉल,  लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, सकलेनाबाद, लंका मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस शोभायात्रा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ जैसे दर्जनों संगठन शामिल रहे। यह शोभायात्रा भारी संख्या में बच्चे बूढ़े व युवा सहित महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर भगवा पगड़ी बांधे हाथ में गदा त्रिशूल लिए निकले हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष  विपिन श्रीवास्तव, मंत्री बिपिन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रभात, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला संघ संचालक जयप्रकाश, अशोक, दीनदयाल, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, अभाविप विपुल, सुधाकर, दुर्गेश, किसान संघ  जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डीजीसी कृपाशंकर राय, विजय नरायण राय, चमचम, आलोक तिवारी, अभिषेक, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, प्रिती गुप्ता, प्रजापिता  ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी, विजयशंकर वर्मा, सुधीर केशरी, आदि लोग मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …