Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीजल-पेट्रोल का ड्रम में स्‍टॉक रखने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलापूर्ति अधिकारी

डीजल-पेट्रोल का ड्रम में स्‍टॉक रखने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलापूर्ति अधिकारी

गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद-गाजीपुर में पेट्रोल डीजल के स्टाक की कोई कमी नहीं है। जनपद में 04 पम्प पर पेट्रोल व 05 पम्प पर डीजल नहीं है, जिसका कारण एचपीसी का 01 पम्प मे० हमारा पम्प मोहब्बतपुर, वित्तीय समस्या के कारण 20 दिनों से बन्द है एवं 01 पंप का एडहाक लाईसेन्स समाप्त हो जाने के कारण बन्द है। नायरा ईनर्जी का एक पम्प मे० शिव शक्ति फिलिंग पर डीजल ड्राई है, क्योंकि दिनांक 26.03.2026 को लगभग 4000 लीटर डीजल की बिकी हुई है। जिसपर कल लोड मिलेगा। इसी कंपनी एक पम्प मे० सम्राट फिलिंग स्टेशन, सुल्तानपुर बैरीसाल मनिहारी गाजीपुर अक्टूबर, 2025 से स्वामित्व विवाद के कारण बन्द है। बीपीसी का 01 पम्प मे० शहीद बीर अब्दुल हमीद पर पर्याप्त स्टाक उपलब्ध नहीं है, जिसके सम्बन्ध में विक्रय अधिकारी द्वारा बताया गया है कि यहाँ सायं तक लोड पहुँच जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद में समस्त पेट्रोल सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। ऑयल कम्पनियों द्वारा सामान्य रूप से डीजल / पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।अनन्त प्रत्ताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर ने जनपद-गाजीपुर क आम जनमानस से अपील है कि अपनी दैनिक आवश्यकताओं के अनुसार ही डीजल / पेट्रोल की खरीद सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों से करें। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन सुचारू रूप से डीजल /पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। किसी भी व्यक्ति / संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से गैलन / पात्र / ड्रम में पेट्रोल/डीजल का संग्रहण न किया जाय। यदि जांच में पाया जाता है कि किसी व्यक्ति / संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से गैलन/पात्र / ड्रम में पेट्रोल/डीजल का संग्रहण किया गया है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनिम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह भी निर्देशित किया जाता है कि किसी भी पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा किसी व्यक्ति / संस्था को गैलन / पात्र / ड्रम में पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति न की जाय। अनन्त प्रत्ताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर ने बताया कि ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद-गाजीपुर में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं के आधार पर उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर आ रहे हैं। जबकि जनपद में दिनांक 19.03.2026 को 363 के०एल० डीजल एवं 224 के०एल० पेट्रोल, दिनांक 20.03.2026 को 353 के०एल० डीजल व 214 के० एल० पेट्रोल की विकी हुई है। इसी प्रकार का औसत लगभग प्रतिदिन का है। किन्तु अफवाहों के कारण दिनांक 26.03.2026 को 636 के०एल० डीजल एवं 319 के०एल० पेट्रोल की बिकी जनपद-गाजीपुर में हुई है, जो औसत प्रतिदिन की बिकी से लगभग 1.5 गुना अधिक है।

1-दिनांक 27.03.2026 को उपलब्ध पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 1138 के०एल०

2-दिनांक 27.03.2026 को उपलब्ध डीजल की मात्रा के०एल० में 1455 के०एल०

3-दिनांक 26.03.2026 को बिकी किये गये पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 319 के०एल०

4- दिनांक 26.03.2026 को बिकी किये गये डीजल की मात्रा के०एल० में 636 के०एल०

5-दिनांक 25.03.2026 को बिकी किये गये पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 255 के०एल०

6-दिनांक 25.03.2026 को बिकी किये गये डीजल की मात्रा के०एल० में 438 के०एल०

7-दिनांक 27.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक 23836

8-दिनांक 26.03.2026 को बिकी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 10616

9-दिनांक 26.03.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 11569

10-दिनांक 26.03.2025 को बिकी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 9593

11-दिनांक 26.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 9952

 

 

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …