Breaking News
Home / अपराध / डेढ़ लाख रुपये के अवैध शराब के साथ स्‍कार्पियो बरामद, तस्‍कर फरार

डेढ़ लाख रुपये के अवैध शराब के साथ स्‍कार्पियो बरामद, तस्‍कर फरार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 निरंकार प्रसाद मय हमराह द्वारा गगरन नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सरहुला चट्टी के दिलदारनगर जाने वाले रोड पर ही स्कार्पियो को पकड़ा गया तथा  चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुये गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । मौके पर वाहन स्कार्पियो सफेद रंग रजिस्ट्रेशन नं0- रजि0 नं0 UP80BR9345 की तलाशी ली गई तो कुल 42 पेटियां शराब गाड़ी के अन्दर पीछे वाले सीट पर लदा हुआ बरामद हुआ । जिसमे से एक पेटी को खोलकर देखा गया तो 45 पाउच भरा हुआ था।  उक्त पेटी से एक पाउच को निकाल कर देखा गया तो उस पाउच पर ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला), शुद्ध मात्रा 200 मि.ली तीव्रता 36.% वी/वी  लिखा हुआ है । जिसको नियमानुसार बरामदशुदा माल व वाहन को कब्जा पुलिस लिया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-11/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

42 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रति पेटी 45 पाऊच 200 ML) कुल मात्रा – 378 लीटर  कीमत- 141750/ रुपये , सीज वाहन- एक अदद वाहन स्कार्पियो सफेद रंग रजिस्ट्रेशन नं0- रजि0 नं0 UP80BR9345

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …