Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

​स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर जी. सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और समाज सेवा की भावना को स्वयं में समाहित करना ही शिक्षा का असली उद्देश्य है।​विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर विनय कुमार दुबे और डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्र ने छात्र-छात्राओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज की जमीनी हकीकत से रूबरू कराकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।​कार्यक्रम के दौरान चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह ने अपनी-अपनी इकाइयों का प्रतिनिधित्व किया और सात दिनों तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।​मंच का कुशल संचालन डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार यादव ने मुख्य अतिथियों और उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …