Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पूर्व कर्मचारी नेता प्रेमकुमार ओझा का निधन

गाजीपुर: पूर्व कर्मचारी नेता प्रेमकुमार ओझा का निधन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गाजीपुर के धर्म जागरण प्रमुख, पूर्व कर्मचारी नेता प्रेमकुमार ओझा आज 78 वर्ष की अवस्था में गाजीपुर श्मशानघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। प्रेमकुमार ओझा का कल मंगलवार को सुबह उनके निवास स्थान ग्राम हुसेनपुर मे अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। प्रेम कुमार ओझा अपने पिछे दो पुत्र देवेंद्र ओझा व गुणेंद्र ओझा के आलावा तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं, पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इस निधन पर परिजनों के आलावा क्षेत्रीय जनता, संघ व भाजपा में शोक व्याप्त है।आज बुधवार को उनकी अंत्येष्टि से पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , जिला मंत्री सुरेश बिंद, पूर्व उपाध्यक्ष सोमारु चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय व मुरली कुशवाहा ने उनके आवास पर  श्रद्धांजलि अर्पित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …