गाजीपुर। दि हिंद बजाज के प्रोपराइटर रिशू भाई ने बताया कि दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू और थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट के लिए विशेष कीमत की घोषणा की। यह मोटरसाइकिल अब INR 1,18,448/- (एक्स-शोरूम यूपी) की नई कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें लगभग INR 6,573/- की कमी की गई है। यह कदम स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने की बजाज ऑटो की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। पल्सर N160 ने अपनी ताकत, सटीकता और कंट्रोल के दमदार संतुलन के कारण युवा राइडर्स के बीच मजबूत पहचान बनाई है। सेगमेंट में अलग पहचान देने वाले गोल्डन USD फोर्क्स, मस्कुलर स्ट्रीटफाइटर स्टाइल और आरामदायक सिंगल सीट के साथ यह बाइक भरोसेमंद हैंडलिंग और प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करती है। साथ ही यह अपनी ‘डेफिनिटली डेरिंग पहचान के अनुरूप बनी रहती है। नई कीमत के साथ N सीरीज़ की पेशकश और मजबूत हुई है। अब एडवांस परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी और दमदार डिजाइन ऐसी कीमत पर उपलब्ध हैं, जो ज्यादा राइडर्स के लिए संभव है। प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन से लैस फुली डिजिटल डिस्प्ले तथा प्रीमियम गोल्डन USD फोक्स के साथ पल्सर N160 आधुनिक तकनीक और सड़क पर बेहतरीन संतुलन का शानदार मेल पेश करती है। नतीजा है एक ऐसी मोटरसाइकिल, जो रोज़मर्रा की उपयोगिता को परफॉर्मेस-केंद्रित इंजीनियरिंग के साथ जोड़ती है। और अब यही बेहतरीन सटीकता उपलब्ध है सिर्फ INR 1,18,448/- (एक्स-शोरूम यूपी) की नई कीमत पर। दो दशक से भी ज्यादा समय से पल्सर भारत की सबसे प्रतिष्ठित परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांड बनी हुई है। यह युवाओं के बदलते रुझानों के साथ खुद को लगातार निखारती रही है और परफॉर्मेस मोटरसाइक्लिंग को नई दिशा देती रही है। मजबूत प्रोडक्ट रेंज, टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स और अलग पहचान वाली स्ट्रीट मौजूदगी के साथ, पल्सर सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि एक अलग पहचान का प्रतीक है। उन्होने बतया कि “हमारा उद्देश्य हमेशा से भारत के युवाओं के लिए हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को आसान बनाना रहा है। उत्तर प्रदेश में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट की नई कीमत के साथ हम और बेहतर वैल्यू दे रहे हैं, वह भी परफॉर्मेस, कंट्रोल और प्रीमियम हार्डवेयर से कोई समझौता किए बिना, जो इस ब्रांड की असली पहचान हैं। गोल्डन USD फोर्क्स और शार्प स्ट्रीट प्रेजेंस के साथ N160 का सिंगल सीट वेरिएंट पल्सर की ‘डेफिनिटली डेरिंग’ भावना को पूरी तरह दर्शाता है।”
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..