Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मरदह व कासिमाबाद ब्‍लाक में 23 व 24 मार्च को आयोजित होगा सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती शिविर

मरदह व कासिमाबाद ब्‍लाक में 23 व 24 मार्च को आयोजित होगा सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती शिविर

गाजीपुर। उपजिलाअधिकारी कासिमाबाद ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक कासिमाबाद ब्लॉक में 23 मार्च 2026 और 24 मार्च 2026, मरदह ब्लॉक में 25 और 26 मार्च 2026 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोई भी अभ्यर्थी किसी ब्लॉक में आ सकता है। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है।  पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी की सुविधा मिलेगी।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

चैत्र नवरात्र को लेकर मां कामाख्‍या मंदिर समिति की बैठक संपन्‍न, तैयारियों पर की गई समीक्षा

गाजीपुर। माँ कामख्या मंदिर समिति के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। …