Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधायक जय किशन साहू की मौजूदगी में DALIMSS SUNBEAM SCHOOL जखनिया में दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन

विधायक जय किशन साहू की मौजूदगी में DALIMSS SUNBEAM SCHOOL जखनिया में दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र के DALIMSS SUNBEAM SCHOOL जखनिया में शनिवार 14 मार्च 2026 को पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का बड़े  पैमाने पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर गाज़ीपुर के सदर विधायक जय किशन साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इफ्तार से पहले सभी ने देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा के रमजान रहमतों और बरकतो का महीना है, इस पवित्र महीने में जितना हो सके ज़रूरतमंदो की मदद करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अधिवक्ता अशोक यादव, प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा, प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव, रामअवध यादव, रंगीला यादव, संतोष यादव, महातिम यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव, मनोज यादव, सरफुद्दीन, शमशाद अहमद, शहीद भाई, सद्दाम भाई, नेसार अहमद, शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा के हमारा स्कूल इस तरह का आयोजन हमेशा कराता रहेगा जिस से आपसी सौहार्द बना रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। इफ्तार के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की बताई गई विधि

गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायत महमूदपुर सदर ब्लॉक पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान …