Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया उत्‍थान फाउंडेशन बयपुर देवकली का छठवां स्‍थापना दिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया उत्‍थान फाउंडेशन बयपुर देवकली का छठवां स्‍थापना दिवस

गाजीपुर। उत्थान फाउंडेशन बयपुर देवकली के छठे स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए राज्यसभा सदस्य डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि पिछले २८ वर्षों से मुसहर,बांसफोर,डोम,नट व नोना चमार आदि वंचित महादलित समाज के बीच कार्य कर रहे संजीव गुप्त के इस अभियान से जुड़ना सदैव ही उत्साहजनक रहा है।विधायक के रूप में इनके द्वारा उपलब्ध कराई गई मुसहरों की समस्या को मंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचाना व २२०० करोड़ की विशेष आवास योजना स्वीकृत होना मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि।इस आयोजन में सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर की नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराते हुए तथा छात्रों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए अपने कहा कि इस टीम ने पिछड़े दलित वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास का जो वीणा उठाया है उसमें मैं सदैव सहभागी सहयोगी रहूंगी।इससे पहले कार्यक्रम के अध्यक्ष रामराज वनवासी,विशिष्ट अतिथि ब्रजवासी पूरी,मदन भारती,राममूर्ति बांसफोर, प्रदेश महिला प्रमुख सुमन लता गुप्ता व रमापति शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सुरेश चौरसिया,बद्रीश जी ,उमेश जी व शिवम त्रिपाठी की देख रेख में  अवध बिहारी जी वनवासी छात्रावास हेतु नए बच्चों के चयन हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया और छः बच्चे चयनित हुए।इसी के साथ छात्रावास में छात्र संख्या ३१ हो गई।सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश छात्रावास प्रमुख संजीव गुप्त ने वर्ष भर के कार्यक्रमों का विवरण रखा जबकि उत्थान फाउंडेशन के सहमंत्री नीरज श्रीवास्तव ने उत्थान का वृत्त व आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया।सेंट जॉन्स की संगीत टीचर माया नायर व लाल बाबू वनवासी ने भजन प्रस्तुत किया।जिले भर से  सहभोज पर पधारे सहयोगियों को गीता व अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए उत्थान के सचिव संजीव गुप्त ने कहा कि आप सभी का यूं ही सहयोग मिलता रहा तो बिना किसी शासकीय सहायता के हम लोग महादलित समाज के अंदर आमूल चूल परिवर्तन लाकर रहेंगे।संस्था के संरक्षक के रूप में सर्वेश सिंह एडवोकेट, सह संरक्षक डॉक्टर एम डी सिंह,अध्यक्ष गोविंद साहू,उपाध्यक्ष सुधीर सिंह,मंत्री विक्रम अग्रहरि,सहमंत्री महेश अग्रहरि,कोषाध्यक्ष राकेश जायसवाल,आय व्यय निरीक्षक अभिषेक अग्रवाल,व्यस्था प्रमुख संतोष जायसवाल,बौद्धिक प्रमुख सुधीर भारती,सदस्य हरिहर वनवासी व संजीव गुप्त ने शपथ ग्रहण किया।इसी के साथ १४ आयाम प्रमुखों को भी शपथ दिलाई गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की बताई गई विधि

गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायत महमूदपुर सदर ब्लॉक पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान …