गाजीपुर। डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाज़ीपुर में राष्ट्रीय योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और चिन्हित गांव में जाकर के पुरुष, महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय सिसई तौफिर जाकर के साफ सफाई की एवं लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा से जुड़ने का सशक्त मंच है यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं समाज सेवा की भावना पैदा करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ समाज सेवा के लिए उन्मुख करता है।उन्होंने इस महाविद्यालय के संस्थापक अपने पिता कर्मवीर सत्यदेव सिंह को के सपने को साकार करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आज से लगभग 25 वर्ष पहले इस अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव डाली। आज यहां से हजारों बालक बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेटियों को न्यूनतम शुल्क पर यहां के समस्त पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। यहां पर बीए, बीएससी, एम ए, बी एड,बीटीसी (डीएलएड), बीपीएड पाठ्यक्रम में शिक्षा प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..