Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक यूपी 112 की 16 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक यूपी 112 की 16 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाज़ीपुर में यूपी 112 की 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। यह कदम जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उद्देश्य : इन नई गाड़ियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुँच को और अधिक त्वरित बनाना तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। लाभ : इन गाड़ियों के जुड़ने से चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी 112 की रिस्पांस टाइम में और कमी आएगी, जिससे जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चार पहिया पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे हम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: स्‍पोर्ट्स हॉस्‍टल के ट्रायल के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में …