Breaking News
Home / खेल / एमएलसी चंचल सिंह पहुंचे विश्‍व विजेता सूर्य कुमार यादव के गांव, कहा- हथौड़ा गांव का होगा सर्वांगिण विकास

एमएलसी चंचल सिंह पहुंचे विश्‍व विजेता सूर्य कुमार यादव के गांव, कहा- हथौड़ा गांव का होगा सर्वांगिण विकास

गाजीपुर। टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप विजेता भारतीय टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में गुरुवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल पहुंचे। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सूर्य कुमार यादव के दादा और परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि विश्‍व कप विजेता कप्‍तान सूर्य कुमार यादव जिले के ही नही बल्कि पूरे भारत के ग्रामीण अंचल के लिए प्रेरणाश्रोत है जिन्‍होने गांव से निकलकर पूरे विश्‍व में परचम लहराया है। उन्‍होने कहा कि आज गांव का भी युवा परचम लहराने के लिए आंखों में सपना संजो कर कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्‍होने बताया कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री महाराज योगी आदित्‍यनाथ जी का निर्देश है कि सूर्य कुमार यादव के गांव का सर्वांगिण विकास किया जाये। उसी क्रम में शीघ्र ही संपर्क मार्ग को सुंदरीकरण किया जायेगा। गांव मं एकेडमी खोलने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जमीन मिलते ही उस पर भी कार्य शुरु हो जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 13 मार्च को होगा जूनियर फुटबाल खेल का ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालको की फुटबाल …