गाजीपुर। प्रेस क्लब गाजीपुर के तत्वाधान में 15 मार्च दिन रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।ये कार्यक्रम गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रेस क्लब गाजीपुर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि कार्यक्रम में जिले के तमाम गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को परिचय पत्र भी वितरित किया जाएगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..