Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राष्‍ट्र सेविका समिति के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

गाजीपुर: राष्‍ट्र सेविका समिति के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति के तरफ से होली के शुभ अवसर पर आज गाजीपुर के अवध पैराडाइज मैरेज होल में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा होली मिलन समारोह  का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।महिलाओं का एक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हुआ, जो होली के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना होता है। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण से हुआ।होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम – पारंपरिक फाग, होली गीत, नृत्य आदि हुआ ।रंग-गुलाल से होली मिलन – सभी बहनें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर ,पुष्प वर्षा के साथ होली खेली और शुभकामनाएँ आपस मे बहनो ने दिया। तत पश्चात सबका परिचय हुआ जिसमें मुख रूप से उपस्थित बिभाग संचालिका श्री मति नीलम राय ,जिला कार्यवाहिका नीलम जी, नगर कार्यवाहिका सोनी जी ,नगर बौद्धिक प्रमुख कल्याणी जी,जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन जी सरिता जी ,अर्चना  जी सुधा  जी परिधी जी,सीमा जी,रीता जी,गुंजन जी,सबिता जी,शालिनी जी ,शिवानी जी, संजू जी एवं बिचार परिवार से श्री मति साधना राय,किरण सिंह,माया जी ,लालसा भारद्वाज जी ,प्रीति जी आदि बहनो की उपस्थिति रही।अंत में समिति की प्रार्थना कर के बिकीर हुआ । मिठाई और अल्पाहार भी बहनो को ससम्मान कराया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य- महिलाओं में संगठन और नेतृत्व भावना ओ बढ़ाना और भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण कर समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा देना आपसी स्नेह और सौहार्द बढ़ाना।  एक छोटा सा संदेश- “रंगों की उमंग, सेवा का संग – होली मिलन से बढ़े बहनों का संगठन।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …