Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समाज में जागना और जगाते रहना राष्ट्र सेवा की मूल चेतना है: चंद्रसेन तिवारी

गाजीपुर: समाज में जागना और जगाते रहना राष्ट्र सेवा की मूल चेतना है: चंद्रसेन तिवारी

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आज दूसरा दिन रहा जिसमें मुख्य अतिथि चन्द्रसेन तिवारी, प्रधानाचार्य, सत्यदेव इण्टर नेशनल स्कूल गाधिपुरम बोरसिया, गाजीपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ चन्द्रसेन तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, के साथ हुई। उन्होंने अपने सम्बोधन में भारतीय परम्पराओं, भारतीय संस्कृति व भारत वर्ष के महान क्रांतिकारियों के अमूल्य योगदानों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य को रेखांकित किया तथा अपनी मूल धरोहरों को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समाज में जागना और जगाते रहना राष्ट्र सेवा की मूल चेतना होती है । कार्यक्रम में वक्ता की भूमिका में कमलेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीतिक विज्ञान, सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर रहे। तू खुद की खोज में निकल तू किस लिए हताश हैं जैसी ओजस्वी वाणी से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कार्यक्रम का समापन किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने बोरसिया फदनपुर ग्राम में प्रभातफेरी निकाली तथा गांव के हनुमान मंदिर की साफ-सफाई कर गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश आनंद, प्रवक्ता अंग्रेजी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज व कार्यक्रम के आयोजनकर्ता, ने किया। कालेज के सम्मानित शिक्षकगणों में डाॅ कृपा शंकर सिंह, डॉ मनीष पांडे, डॉ आलोक कुशवाहा, विमलेश सिंह यादव, शैलेंद्र मौर्या, अखिलेश वर्मा, मोती कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, डॉ प्रगति मौर्या, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूपी फुटबाल टीम के मुख्‍य कोच बनें शेरपुर के प्रियेश राय

गाजीपुर। भावरकोल 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए शेरपुर खुर्द गाव के नवीन राय …