Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आईआईटी बीएचयू की विशेषज्ञ टीम ने अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर का किया निरीक्षण

आईआईटी बीएचयू की विशेषज्ञ टीम ने अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर का किया निरीक्षण

गाजीपुर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय प्राधोगिकी संस्थान, बी.एच.यू. वाराणसी के निदेशक डा० अमित पात्रा के अगुवाई में भारतीय प्राधोगिकी संस्थान, बी.एच.यू. के विशेषज्ञ कमेटी द्वारा शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान के महाप्रबन्धक दौलत कुमार, आई.आर.एस. द्वारा प्रतिष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया एवं निरीक्षण के दौरान कारखाना के कार्य अभियन्ता पंकज श्रीवास्तव द्वारा सभी मशीनो के बारे में विस्तार से उनके संचालन और कार्य पद्धति के बारे में बताया तथा कमेटी के सभी विशेषज्ञों द्वारा किए गए प्रश्नो के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा प्रतिष्ठान में होने वाले उत्पादन एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। प्रतिष्ठान के कार्यकारी प्रबन्धक डा० संजीव कुमार ने उत्पादन के सम्बन्ध में जानकारी दी। विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा के दौरान प्रतिष्ठान के अजय राय, राजेश कुमार, मोहित भट्ट ने उत्पादन के पद्वति के बारे में जानकारी प्रदान किया। विशेषज्ञो द्वारा उत्पादन पद्धति में परिवर्तन एवं उनके आधुनिकीकरण नए मशीनो को लगाकर उत्पादन वृद्धि में संभावनाओ के बारे में अपना मन्तव्य दर्शित किया। विशेषज्ञ कमेटी अपना रिपोर्ट भारत सरकार को उसके अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजेगी। जिससे इस फैक्ट्री के विकास की संभावनाओं पर बल मिलेगा। विशेषज्ञों द्वारा इतने पुराने फैक्ट्री में लगे पुराने मशीनों द्वारा रिकार्ड उत्पादन करने के लिए प्रतिष्ठान के तकनीकी एवं अन्य कर्मचारियों के मेहनत की सराहना की साथ ही उनके द्वारा इस प्रतिष्ठान की बेहतरी के लिए हर सम्भव मार्ग दर्शन के लिए आश्वासन प्रदान किया गया। विशेषज्ञ कमेटी का स्वागत प्रतिष्ठान के सहायक श्रम आयुक्त श्री संजय यादव एवं सहायक समादेष्ठा श्री एस.के. चौहान द्वारा किया गया। विशेषज्ञ कमेटी में अमित पात्रा, निदेशक, आई.आई.टी., बी.एच.यू., प्रोफेसर एस. के. श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर राजेश कुमार, डीन एवं अध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर आर.एस. सिंह, अध्यक्ष, केमिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर के. साई राम अध्यक्ष, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर आर.के. सिंह, अध्यक्ष, विद्युत इंजीनियरिंग, प्रोफेसर संदीप कुमार, अध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डा.श्रेयांश जैन – एसोशियेट प्राफेसर, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …