Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज की नेतृत्व में चार माह तक चली रामहित यात्रा

महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज की नेतृत्व में चार माह तक चली रामहित यात्रा

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ जखनियां के 26वें महंत एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज की रामहित यात्रा जखनियां के मंझनपुर में समाप्त हुई। इस दौरान श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री कौशलेंद्र गिरी जी महाराज मंच पर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम कानपुर प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी एवं शिष्यगण के नेतृत्व में ग्रामसभा द्वारा किया गया। गौरतलब हो कि गत वर्ष नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह से शुरू अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान पीठाधिपति द्वारा आजमगढ़, बलिया, चंदौली और गाजीपुर जनपद के अनेक गांवों में प्रवास करते हुए पूजन-प्रवचन और गुरु दीक्षा के माध्यम से शिष्य श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश दिया गया। रामहित यात्रा के दौरान हरिहरात्मक पूजन के उपरांत प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति ने कहाकि आज हिंदुओ का जीवन काफी व्यस्त हो गया है लेकिन इसमें कुछ समय निकालकर भगवान की पूजा आराधना करना अत्यंत ही श्रेयस्कर है। धरा धाम पर आने के बाद इंसान भगवान को भूल चुका है जो सर्वथा अनुचित है। मानव जीवन में पूजन-अर्चन का काफी महत्व है। ईश वंदना से व्यक्ति के मन का शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध करते हुए भगवत भजन जैसा उत्तम कार्य करें। उन्होंने संत और सत्संग के सानिध्य में रहने से अच्छे विचारों का सृजन होने की बात कहते हुए बताया कि मनुष्य के अंदर प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना होना जरूरी है। इस दौरान मंझनपुर निवासी रणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह वकील, रिपुंजय सिंह, रविन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अंजनी सिंह, रामपूजन सिंह, संजय सिंह, मुकेश गिरी, अक्षय यादव, पारस नाथ गिरी, पारस नाथ शर्मा, शेखर राम, सुरेश राम, रजनीश यादव, फेरू राम, मुन्ना पांडे एवं आसपास के गणमान्यजन और काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। करीब दस से अधिक दम्पत्तियों ने महाराजश्री से गुरु दीक्षा लेकर शिष्यत्व ग्रहण किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …