Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री महावीर जी धर्मशाला में रंगभरी एकादशी पर भव्य आयोजन, झांकी और श्रृंगार आरती ने मोहा भक्तों का मन

श्री महावीर जी धर्मशाला में रंगभरी एकादशी पर भव्य आयोजन, झांकी और श्रृंगार आरती ने मोहा भक्तों का मन

गाज़ीपुर। जनपद के तहसील मुहम्मदाबाद अंतर्गत यूसुफपुर लोहार पट्टी स्थित श्री महावीर जी व रामेश्वर महादेव मंदिर एवं धर्मशाला में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री महावीर जी धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में भगवान के भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इस अवसर पर मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन और विशेष श्रृंगार आरती संपन्न की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसे धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शिवा जी (चिन्टू), उपाध्यक्ष पवन जायसवाल व मोनू जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीराम पटवा, धीरज गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश गिहार, विकास गुप्ता, पंचम गुप्ता, दिलीप शर्मा, संरक्षक राम जी गिरी, दीपू गुप्ता, पुजारी हरि प्रकाश मिश्रा सहित सत्यम् कसेरा, अंकित वर्मा, छोटेलाल वर्मा, गोपाल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, बिट्टू पटवा एवं अन्य कार्यकर्ताओं व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …