Breaking News
Home / खेल / कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन विजयी

कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और आजमगढ़ के बीच मैच खेल गया। आजमगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ ने कप्तान अमित भगत के 37 गेंद पर 49 रन के बदौलत मैच के निर्धारित 20वें ओवर की पहली गेंद पर 128 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिन सिंह ने सर्वाधिक 3 एवं शशांक यादव, शिवम् यादव अमन राज वर्मा ने 2-2 तथा शौम्य प्रताप सिंह ने 1 विकेट लिया| 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतारी जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम आयुष  के 37 व नवनीत पटेल के 35 रनों की बदौलत मैच के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 130 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।  आजमगढ़ के तरफ अतुल  से सर्वाधिक 3 एवं कुलदीप कृष्णा ने 2 तथा अंकित  यादव,  श्रवण कुमार और सुनील कन्नौजिया ने 1-1 विकेट लिया।  मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन  के सचिन सिंह को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| आज के मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायर, मो० अम्मार, प्रीतम और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया की श्रृंखला का अगला मैच देवरिया और गाजीपुर – ए के बीच खेला जायेगा | आज के मैच में सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, मो० आरिफ, ज्ञानशील त्रिपाठी, संजय राय, रंजन सिंह, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …